फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

वीर सपूतों के शौर्य और पराक्रम को किया सलाम

Thu, 21 Nov 2019 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
वीर सपूतों के शौर्य और पराक्रम को किया सलाम - फोटो : अमर उजाला, बरेली

- जाट रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर आयोजित हुई भव्य परेड

विज्ञापन
बरेली। जाट रेजीमेंट के 224वें स्थापना पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में तीसरे दिन बुधवार को शहीद स्मारक पर वीर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रध्वज के मान सम्मान को बरकरार रखने के लिए राष्ट्रहित में प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीरों को नमन किया गया। इसके बाद परेड का आयोजन कर सेना के शौर्य और पराक्रम का शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि आर्मी कमांडर, कर्नल ऑफ द जाट रेजीमेंट लेफ्टीनेंट जनरल एसके सैनी (एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम) को सेना के होनहार रिक्रूट्स ने सलामी दी। बख्शी परेड ग्राउंड पर आयोजित परेड के दौरान जाट रेजीमेंट सेना बैंड ने पारंपरिक वेशभूषा में पगड़ी पहनकर अनुशासित तरीके से मार्चिंग डिस्प्ले किया। लेफ्टीनेंट जनरल एसके सैनी ने उम्दा दर्जे के टर्न आउट व ड्रिल को सराहा। उन्होंने जाट रेजीमेंट के गौरव को भविष्य में भी बरकरार रखने के लिए रिक्रूट्स और अन्य अफसर, जवानों को कहा। इसके बाद उन्होंने 2018-19 के लिए सिपाही रौनक को बेस्ट रिक्रूट्स के रूप में पुरस्कार से नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed