फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

पुस्तकालयों के लिए बहुत खास है ‘कोहा’ साफ्टवेयर

Sat, 16 Nov 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। पुस्तकालयों के उपयोग में आने वाले साफ्टवेयर ‘कोहा’ के क्रियान्वयन पर शुक्रवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में शुरू हो गया। प्रशिक्षण से संबंधित कंपेडियम और डीवीडी का भी विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि पशु आनुवांशिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि पुस्तकालयों के ऑनलाइन होने से सभी को लाभ मिलेगा ‘कोहा’ साफ्टवेयर कई भाषाओं में उपलब्ध है, इसके साथ-साथ यह अंतर्राष्ट्रीय मापदंड के हिसाब से बनाया गया है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय ज्ञान प्रबंधन केंद्र परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. केएन कांडपाल ने बताया कि इस परियोजना के अंर्तगत अब तक लगभग 1200 शोधपत्रों के मेटाडेटा बनाकर कृषि कोष साफ्टवेयर (राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अनुसंधान भंडार) में अपलोड किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त इस परियोजना के तहत पहले भी 30 पुस्तकालयाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कोहा के बारे में बताया कि यह पूर्णरूप से खुली प्रणाली पर आधारित है, कोई भी इंटरनेट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर अपने पुस्तकालय को ऑटोमेटेड लाइब्रेरी में बदल सकता है। उन्होंने कोहा सॉफ्टवेयर पर काम करने के तरीके भी बताए। कहा, कोहा पहला ओपन सोर्स इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम है। जो अधिग्रहण, कैटलॉगिंग, परिसंचरण, सीरियल कंट्रोल और ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग जैसी सभी लाइब्रेरी गतिविधियों का ख्याल रख सकता है। इस मौके पर जैव सूचना केंद्र के समन्वयक डॉ. अमित कुमार, बाबा भीमराम आंबेडकर विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. एसके सोनकर समेत राहुल, विपिन पांडे, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीएचडी के छात्रों को मिलेगा लाभ
कोहा साफ्टवेयर पर किताबें ऑनलाइन होने से पीएचडी कर रहे छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। आईबीआरआई में 38 विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी की किताबें भी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी। छात्र इन्हें ऑनलाइन बुक भी करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिया जा रहा सुअर पालन का प्रशिक्षण
बरेली। भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में सूकर पालन में उद्यमिता के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरपी सिंह ने पशु विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न स्टार्ट अप, वीर्य उत्पादन, डेयरी फार्मिंग और दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन, पशु आहार उत्पादन तकनीक, मांस के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, सुअर फार्मिंग, व्यवसाय विकास और पशु रोगों के प्रबंधन, गो आधारित अर्थव्यवस्था आदि की संभावनाओं पर जानकारी दी।


बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की महिला क्लब द्वारा बाल दिवस का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष प्रीति सिंह ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। बच्चों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी दी गईं। कक्षा एक की छात्रा अर्चना को मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करने पर विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed