फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

मान्यता के नाम पर रिश्वतखोरी की जांच करने लखनऊ से पहुंची कमेटी

Sun, 20 Oct 2019 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। मान्यता दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाकर राजभवन में की गई शिकायत के तीन साल पुराने मामले में जांच शुरू हुई है। रिटायर्ड जज समेत लखनऊ से पहुंची तीन सदस्यीय कमेटी ने कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय के साथ आरोपों से संबंधित वीडियो देखा। रविवार को आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजभवन में तीन साल पुराने मामले को लेकर शिकायत की गई है। आरोप हैं कि विश्वविद्यालय में कार्यरत लिपिक जनार्दन राव और अनिल सिंह ने मान्यता दिलाने के नाम पर एक कॉलेज संचालक से रुपये लिए हैं। यह घटना वीडियो में कैद हो गई है. हालांकि वीडियो में लिपिक सिर्फ रुपये गिनते हुए नजर आ रहे हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देश पर जांच को एक तीन सदस्यीय कमेटी शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंची। कमेटी में रिटायर्ड जज एवं एग्जीक्यूटिव काउंसिल के मेंबर खेमकरन, एग्जीक्यूटिव काउंसिल के ही दूसरे मेंबर बिंद्रा प्रसाद और एडिशनल एडवोकेट जनरल कुलदीपपति त्रिपाठी शामिल हैं। तीनों ने कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय के साथ बंद कमरे में बैठकर आरोपों से संबंधित वीडियो देखी। अब रविवार को आरोपी लिपिक जर्नादन राव और अनिल सिंह के बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं, अनिल सिंह का कहना है कि वीडियो में कोई भी व्यक्ति रुपये देते हुए नजर नहीं आ रहा है, सिर्फ रुपये गिनते हुए वीडियो बनाया गया है। भेजी गई शिकायत में शिकायतकर्ता का नाम भी नहीं है। मगर इस वीडियो को लेकर कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल रहे थे, जिसकी शिकायत उन्होंने तत्कालीन डीएम से की थी। तब आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें जेल भी भेजा गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसमें समझौते के लिए ही दोबारा शिकायत करके उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed