फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

पुलिस लाइन में शुरू हुआ बुजुर्गों के लिए परामर्श केंद्र

Thu, 10 Oct 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। बुजुर्गों के लिए शुरू कराए गए परामर्श केंद्र का बुधवार को पहला दिन था। दंपति विवादों वाले केंद्र में ही ये मामले भी सुनवाई को लाए गए। हालांकि अधिकांश मामलों में एक पक्ष न पहुंचने से सुनवाई टल गई। दंपति विवादों की सुनवाई भी साथ में की गई। कई नए काउंसलर ने भी समस्याएं सुनीं। इनमें फरहत नकवी, मनु नीरज, यास्मीन जहां आदि महिला समाजसेवी शामिल थीं।
विज्ञापन

बुजुर्गों से जुड़ा सुभाष नगर का एक मामला वीके अग्रवाल की बेंच के सामने आया। इसमें एक विवाहिता ने 70 वर्षीय ससुर व जेठ पर परेशान करने के गंभीर आरोप लगाकर रिपोर्ट कराने की मांग कर रखी थी। दोनों पक्ष पहुंचे तो पता लगा कि बुजुर्ग एक इंटर कॉलेज से रिटायर हैं और उनके तीन में से दो बेटे शादीशुदा हैं। एक बहू अलग रहती है तो दूसरी बहू बुजुर्ग दंपति को रोटी तक नहीं देती। वह प्रापर्टी में हिस्सा चाहती है। बातों बातों में बहू ने भी स्वीकार लिया कि पहले उसके पति को उसका हिस्सा दिया जाए। तब काउंसलर के सामने बुजुर्ग ने सभी बेटों का हिस्सा अलग करने की सहमति दे दी। विवाद निपटा दिया गया।
विज्ञापन


पति ने स्वीकारा भाभी ही उसकी एक्स गर्लफ्रेंड
फरहत नकवी और यासमीन जहां के सामने शहर की युवती और दिल्ली में जॉब करने वाले पति का अजीबोगरीब मामला आया। युवती ने आरोप लगाया कि पति से दो साल से अलग रह रही है। पति के संबंध अपनी ही सगी भाभी से हैं। बातों बातों में पति ने यह बात स्वीकार कर ली। कहा कि भाभी ही उसकी गर्लफ्रेंड थीं। उससे ब्रेकअप हो गया। बाद में उसके भाई का भाभी से रिश्ता हो गया। वह चाहकर भी उसे नहीं छोड़ पा रहा। तब काउंसलर ने परिवार बिगड़ने और पुलिस कार्रवाई का हवाला देकर सब बातें भूलकर साथ रहने को कहा। सकारात्मक संकेत मिले तो बाद में तारीख दे दी गई। कई और मामलों में सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed