{"_id":"5d7168168ebc3e0157420efb","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3750673166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसौली में मोहर्रम जुलूस के रूट का विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसौली में मोहर्रम जुलूस के रूट का विरोध जताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला के मलूकपुर क्षेत्र के जसौली में मोहर्रम जुलूस के रास्ते को लेकर एक नेता ने विरोध जताया। हालांकि मोहल्ले के ही कई लोग उनके विरोध में आ गए और पुलिस ने इसी को परंपरागत रास्ता बताकर जुलूस आगे बढ़वा दिया।
गुरुवार देर रात जसौली की एक गली से होकर जब जुलूस निकाला जा रहा था तो एक नेता अड़ गए कि ये जुलूस का रास्ता नहीं है। उन्होंने विरोध जताया और जुलूस को दूसरे रास्ते पर ले जाने को कहा। उन्होंने इसकी शिकायत करने को कई अधिकारियों को कॉल की जो रिसीव नहीं हुई। हालांकि पुलिस ने उसी रास्ते से जुलूस निकाला। इंस्पेक्टर डीसी शर्मा का कहना था कि जुलूस सही रास्ते से ही जा रहा था। दोनों पक्ष इस पर सहमत थे, केवल एक शख्स ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जो विफल कर दी गई।