फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

चौपुला पर पेड़ गिरा, घंटे भर जाम रहा बदायूं रोड

Mon, 02 Sep 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। चौपुला पर रविवार को बरसों पुराने शीशम के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा गिरने से जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने जीसीबी की मदद से पेड़ को हटवाया। साथ ही पेड़ का बाकी हिस्सा भी कटवा दिया, जो भविष्य में गिर सकता था। इस घटनाक्रम के कारण चौपुला रोड पर करीब एक घंटे जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

चौपुला पुल के सिटी स्टेशन वाले उतार की दिशा में शीशम के बरसों पुराने पेड़ लगे हुए हैं। इनमें एक पेड़ काफी समय से सड़क की ओर झुक रहा था। इससे वाहनों को निकलने में दिक्कत आती थी। यातायात पुलिस ने इस बारे में डीएम को पत्र लिखकर पेड़ कटवाने की मांग की थी। रविवार दोपहर पेड़ का एक बड़ा हिस्सा रोड पर गिर पड़ा। इससे बदायूं दिशा में आवागमन का रास्ता काफी हद तक बंद हो गया। ट्रैफिक पुलिस के यातायात निरीक्षक परवेज अली ने प्रशासनिक और नगर निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद जेसीबी से पेड़ को हटा दिया गया। साथ ही पेड़ के बाकी बचे उस हिस्से को भी काट दिया गया, जो भविष्य में गिर सकता था। करीब घंटा भर यहां जाम के हालात बने रहे। इस दौरान यातायात पुुलिस ने वाहनों को एक साइड रोककर दूसरे ओर का ट्रैफिक निकलवाया। एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने बताया कि रोड पर झुका पेड़ वाहनों और लोगों के लिए खतरा बना हुआ था, उसे हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed