फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

पांच घंटा शहर में रहेंगी राज्यपाल, त्रिशूल पर होगा आगमन

Sun, 01 Sep 2019 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पांच घंटे से ज्यादा समय तक शहर में रहेंगी। सोमवार को वह सुबह 9.45 बजे अमौसी हवाईअड्डे से राजकीय वायुयान से सुबह 10.20 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगी। त्रिशूल से साढ़े दस बजे कार से 10.45 बजे रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पहुंचेंगी और दोपहर 1.25 बजे तक दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगी। दीक्षांत के बजाय दो बजे तक का समय लंच के लिए रखा गया है। इसके बाद दो बजे से सवा दो बजे तक पूर्व मेयर सुभाष पटेल के नेतृत्व में पटेल समाज का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करेगा। सुभाष पटेल ने बताया कि वह 31 अक्टूबर को उन्हें पटेल जयंती में आमंत्रित करना चाहते हैं और साथ ही पटेल समाज की कुलदेवी के मंदिर की बरेली में स्थापना को लेकर उनसे चर्चा करना चाहते हैं। दोपहर सवा दो बजे तक तीन बजे तक वह रेडक्रॉस सोसाइटी, एनजीओ और टीबी एसोसिएशन के साथ मीटिंग कर टीबी उन्मूलन पर चर्चा करेंगी। विश्वविद्यालय ने दोपहर 3.05 बजे वह त्रिशूल एयरपोर्ट को रवाना होंगी और वहां से साढ़े तीन बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed