फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

सप्लाई विभाग के अफसरों को पुलिस से घिरवाया.. कोटेदार चिल्लाया- लूटने आ गए मेरा राशन

Sun, 01 Sep 2019 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की शह पर दबंग कोटेदार अब सप्लाई विभाग के अफसरों को भी धमकाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मीरगंज के गांव सिमरिया में कोटेदार ने पहले तो सारा राशन ब्लैक कर दिया और इसके बाद जब डीएसओ दफ्तर की टीम जांच के लिए पहुंची तो लूट का आरोप लगाते हुए उसे पुलिस बुलवाकर घिरवा दिया। सरकारी अफसरों की टीम कोटेदार की इस हरकत पर हक्कीबक्की रह गई। पुलिस को सच्चाई बताने के बाद कोटेदार पर एफआईआर कराई गई है। इसके अलावा सुभाषनगर में भी राशन की हेराफेरी पर एक कोटे की दुकान को सस्पेंड कर कोटेदार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मीरगंज के गांव सिमरिया के लोगों ने कोटेदार तोताराम पर कार्डधारकों को राशन बांटने के बजाय उसकी कालाबाजारी कर रहा है। इस शिकायत पर जांच हुई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद कोटेदार तोताराम की दुकान निलंबित कर दी गई, साथ ही पूर्ति विभाग ने उसका राशन कोटा दूसरे कोटेदार हरीओम को ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया। इसके बावजूद तोताराम ने राशन हरिओम को हैंडओवर नहीं किया। इस पर डीएसओ के निर्देश पर एक टीम ग्राम प्रधान को साथ लेकर तोताराम की दुकान पर मौजूद राशन को हरिओम को हैंडओवर कराने पहुंची थी। यह टीम तोताराम की दुकान पर राशन हैंडओवर कराने की तैयारी कर ही रही थी कि अचानक उसे पुलिस ने आकर घेर लिया। पकड़ो, भागने न पाए जैसा शोर मचा तो टीम हक्कीबक्की रह गई।
विज्ञापन

टीम में शामिल लोगों ने पुलिस से बात की तो पता लगा कि कोटेदार तोताराम ने फोन करके सूचना दी थी कि कुछ लोग उसकी दुकान पर आकर राशन लूटने की कोशिश कर रहे हैं। टीम के पूरा मामला बताने के बाद पुलिस ने जिला पूर्ति कार्यालय फोन करके इस बात की तस्दीक की कि वे लोग वहीं से जांच करने आए हैं। इसके बाद पुलिस की ही मौजूदगी में राशन दूसरी दुकान को हैंडओवर कराया गया। इधर, सुभाषनगर में कोटेदार मुकेश कुमार पर भी राशन की हेराफेरी का आरोप था। जांच में स्टाक में काफी अंतर मिला तो दुकान निलंबित कर दी गई। विभाग ने थाना सुभाषनगर में एफआईआर दर्ज कराकर उसके कार्डधारक हरीओम की दुकान से संबद्ध कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में किसी भी दुकान से लें राशन
डीएसओ सीमा त्रिपाठी ने बताया कि अगर कोई दुकानदार राशन देने में आनाकानी करता है तो शहरी क्षेत्र के कार्डधारक किसी और दुकान से राशन ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि शॉप पोर्टेबिलिटी सुविधा पांच अगस्त से शहरी क्षेत्र में लागू हो गई है। इसके बावजूद कोई कोटेदार राशन देने से इनकार करता है तो उनसे शिकायत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed