{"_id":"5d6ac51c8ebc3e0138747782","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3743248169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक स्पॉट्स पर कुछ काम भी कराया या सबकुछ कागजों में निपटाया.. होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक स्पॉट्स पर कुछ काम भी कराया या सबकुछ कागजों में निपटाया.. होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शासन के निर्देश पर नेशनल हाईवे और दूसरी सड़कों पर चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं का खतरा कम करने के लिए कराए गए कामों की जांच की तैयारी शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए एनएचएआई और स्टेट हाईवे समेत अन्य संबंधित एजेंसियों से सड़कों पर कराए गए कामों का ब्योरा मांगा है।
दरअसल ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा कार्य करा दिए जाने के दावों के बावजूद सड़क हादसों की संख्या कम नहीं हुई है। इस तरह की सूचनाएं शासन तक पहुंचने के बाद परिवहन आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी से वर्ष 2016 और 2018 में सर्वे में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए कराए गए सुरक्षा संबंधी कामों की एक निर्धारित प्रोफार्मा पर सूची मांगी है। इस सूची के आधार शासन की एक टीम इन कामों का भौतिक सत्यापन करेगी। परिवहन आयुक्त के इस निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरबंश सिंह ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक, यूपी राजमार्ग प्राधिकरण के सदस्य तकनीकी, बरेली-नैनीताल रोड के पीएनसी टोल प्लाजा के प्रबंधक और पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के एक्सईएन को चिट्ठी भेजकर ब्लैक स्पॉट्स पर हुए सुरक्षा कार्यों के बारे में जानकारी मांगी है। एक्सईएन का कहना है कि पांच सितंबर तक विभागों से यह रिपोर्ट लेने के बाद उसे नौ सितंबर को शासन में भेज दिया जाएगा।