{"_id":"5d6596788ebc3e013a3e238c","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3738795112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम शस्त्र लाइसेंस बनवा सकते हैं मगर स्लाटर हाउस बंद नहीं करा सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम शस्त्र लाइसेंस बनवा सकते हैं मगर स्लाटर हाउस बंद नहीं करा सकते
विज्ञापन
बरेली। इन दिनों काफी चर्चा है कि साहब बहुत मूडी हैं क्योंकि जब उनका मन होता है तभी किसी सुनते हैं। चाहें सीएम हो या फिर डिप्टी सीएम। प्रदेश भर में जैन धर्म समाज 27 अगस्त, तीन सितंबर और 12 सितंबर का आध्यात्मिक पर्व मना रहा है। इसलिए जैन समाज ने सरकार से इन तीन दिनों में स्लाटर हाउस, मीट-मांस दुकान और होटल रात 12 बजे तक बंद रखने का आग्रह किया था। इस पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने 23 अगस्त को सीधे सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे इसका पालन कराएं। लेकिन बरेली जिला प्रशासन ने इसका कोई संज्ञान ही नहीं दिया और मांस कारोबार बदस्तूर जारी रहा।
बताया है कि साहब अपने मन से ही काम करते हैं उनकी नजर सीएम और डिप्टी सीएम कुछ नहीं है। ऐसी वजह है कि अधीनस्थ अफसर भी इसका अनुसरण करते हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पिछले माह सिर्फ फोन पर कह दिया कि दो लोगों के शस्त्र लाइसेंस तुरंत बनवा दें। फिर क्या था कि ऊपर से नीचे तक स्टाफ ने दौड़ धूप कर एक पूर्व मंत्री के दो रिश्तेदारों के शस्त्र लाइसेंस आननफानन में बना दिए। पिछले दिनों प्रदेश में हुई उलट पलट में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी चर्चा में आ गए थे, इसलिए साहब ने भांप लिया कि मौर्य के आदेश निर्देश बेमानी हैं। इसके चलते ही जैन समाज के आग्रह पर मांस कारोबार डिप्टी सीएम के निर्देश पर भी बंद नहीं हो पाया। बता दें कि ठिरिया समेत दर्जनों स्थानों पर अवैध स्लाटर हाउस चल रहे हैं।