{"_id":"5d530a4d8ebc3e6cc226ab15","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly372321750","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: आज आधी रात से महिलाओं को बस यात्रा मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: आज आधी रात से महिलाओं को बस यात्रा मुफ्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रदेश सरकार के निर्देश पर रक्षाबंधन पर बुधवार की आधी रात से महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। साधारण बसों के साथ बृहस्पतिवार को रात 12 बजे तक इस सुविधा का लाभ एसी बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को भी मिलेगा। रोडवेज ने इसके साथ अपने कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन योजना शुरू की है।
एआरएम चीनी प्रसाद ने बताया कि महिलाओं और कन्याओं के लिए मुफ्त यात्रा के साथ रोडवेज कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत अतिरिक्त कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना मंगलवार से लागू हो गई है। इसके तहत 18 अगस्त तक चालक परिचालकों को 300 किलोमीटर से ज्यादा चलने पर 12 सौ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। संविदा कर्मियों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसा मिलेंगे। तकनीकी स्टाफ को भी अतिरिक्त काम करने पर 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। एआरएम ने बताया कि रोडवेज के पास पर्याप्त बसें हैं। अधिक सवारियों होने पर बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।