{"_id":"5d4dd2ec8ebc3e6d0c33b7c9","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3718237171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय के अधिकारियों ने विद्युतीकरण तेज करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय के अधिकारियों ने विद्युतीकरण तेज करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एनई रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ने इज्जतनगर से बहेड़ी तक लेबल क्रासिंग का निरीक्षण करके कमियां दूर करने के निर्देश दिए। बहेड़ी में शुगर मिल प्रबंधकों के साथ बैठक करके लोडिंग बढ़ाने संबंधी बैठक की जिससे रेलवे का राजस्व बढ़ सके। डीआरएम आफिस में नरमू ने समस्याओं का ज्ञापन भी उन्हें दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य महाप्रबंधक (रेल विद्युतीकरण) एके सिंह और प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. नवल किशोर यादव डीआरएम आफिस पहुंचे। एके सिंह ने इज्जतनगर से बहेड़ी तक लेबल क्रासिंग का निरीक्षण करने बाद केसर शुगर मिल के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके राजस्व बढ़ाने को कहा। उन्होंने डीआरएम दिनेश कुमार सिंह के इज्जतनगर से कासगंज सेक्शन पर चल रहे विद्युतीकरण की प्रगति की जानकारी ली। डॉ. नवल किशोर ने मंडलीय रेलवे चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) ने प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक और प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक को ज्ञापन सौंपकर समस्याएं बताईं। ज्ञापन में संरक्षा के जुड़े पदों को भरने, ड्यूटी आठ से छह घंटे करने, पांच किलोमीटर की दूरी पर तैनात गेटमैन को डबल रेस्ट, स्टेशन मास्टर कक्ष में अटैच टायलेट, रोड साइड स्टेशन मास्टरों को रेस्ट रूम, मंडलीय अस्पताल में डाक्टरों की कमी को पूरी करने की मांग की। ज्ञापन नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी और मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन देने वालों में सीआईटी सुंदर सिंह, कुलदीप कुमार, मोहम्मद यूनुस, सीडी अवस्थी, आरिफ हुसैन, रईस अहमद समेत काफी संख्या में नरमू पदाधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो