{"_id":"5d49da3e8ebc3e6cd11bc11c","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3715057164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड अफसर की पेंशन स्वीकृति में देरी से फंसा ट्रेजरी का स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड अफसर की पेंशन स्वीकृति में देरी से फंसा ट्रेजरी का स्टाफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक रिटायर्ड अपर जिला बचत अधिकारी के पेंशन प्रकरण और देयकों के भुगतान में जानबूझकर देरी करने के मामले में ट्रेजरी के कई अधिकारी व कर्मचारी फंस गए हैं। शासन में शिकायत होने के बाद राष्ट्रीय बचत के अपर निदेशक प्रकाश बिंदु ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
रामपुर के रहने वाले अपर जिला बचत अधिकारी इकबाल अहमद अंसारी ने 31 दिसंबर 2018 तक बरेली में कार्यरत रहे हैं। आरोप है कि ट्रेजरी के कई अधिकारी व कर्मचारियों ने जान बूझकर रिटायर्ड होने से पहले पेंशन पत्रावलियों को समय से पूरा नहीं किया गया। रिटायरमेंट के बाद वह ट्रेजरी के चक्कर काटते रहे। इससे सेवानिवृत्त लाभ स्वीकृत होने में काफी विलंब हुआ। देयकों का भुगतान देर से मिलने से उन्हें ब्याज का नुकसान भी है। शिकायत में जिला बचत कार्यालय के साथ ट्रेजरी के भी अधिकारी व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने शिकायत की है कि पेंशन स्वीकृत के लिए ई-पेंशन प्रोफार्मा की हार्ड कॉपी उपलब्ध है लेकिन डाटा की अभिलेखीय गड़बड़ियां गलतियां छिपाने के लिए की गई है। अपर निदेशक प्रकाश बिंदु ने डीएम से इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश हैं। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सभी के पक्ष रिपोर्ट शासन को जल्द भेजी जाएगी।