{"_id":"5d49da458ebc3e6cd666e3d0","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3714602150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर की डाक सेवाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर की डाक सेवाएं स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां कर्फ्यू जैसी स्थिति है, इसलिए संचार मंत्रालय ने स्थिति सामान्य होेने तक डाक सेवाएं भी स्थगित कर दी हैं। इंटरनेट और मोबाइल फोन पहले से ही बंद चल रहे हैं।
निदेशक (डाक संचालन) डाक विभाग प्रवीण कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश समेत सभी सर्किल प्रमुख, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल को परिपत्र जारी कर कहा है कि जम्मू-कश्मीर सर्किल में कोई भी डाक न भेजी जाए। निदेशक ने कहा है कि आगामी आदेश तक सभी डाकघर पार्सल, रजिस्टर्ड और सामान्य डाक, स्पीड पोस्ट आदि आइटम जम्मू-कश्मीर के लिए बुक न किए जाएं, जो डाक इससे पहले जम्मू-कश्मीर जा चुकी है वह जहां पहुंची है वहां पर रोक दी जाए। इसका वितरण आदि स्थिति सामान्य होने तक निलंबित रहेगा। यह परिपत्र मिलते ही पोस्टमास्टर जनरल बरेली ने सभी डाक अधिकारी और डाकघरों से कहा है कि इसका कड़ाई से पालन किया जाए।
बरेली से जम्मू-कश्मीर सर्किल को हर दिन डाक विभाग से पार्सल और पत्र आदि रवाना होते हैं। ज्यादातर आर्टिकल जम्मू क्षेत्र में ही जाते हैं। कश्मीर की डाक गिनी चुनी होती है। रक्षाबंधन स्पेशल डाक सेवा भी इससे प्रभावित हुई है। इसके अलावा यूपी और उत्तराखंड परिवहन निगम ने जम्मू तक जाने वाली बस सेवाएं स्थगित कर दी हैं। ज्यादातर सेवाएं हरिद्वार, उत्तराखंड से संचालित होती हैं। बसें जम्मू तक ही रवाना हो रही हैं। उधर से भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
कोरियर कंपनियों ने बुकिंग की बंद
बरेली से ज्यादातर निजी कोरियर कंपनियों ने भी जम्मू-कश्मीर के लिए बुकिंग बंद कर दी है। क्योंकि पठानकोठ से आगे यातायात बाधित है। जम्मू और कश्मीर में आवाजाही करने वालों की चेकिंग भी बढ़ गई है।
सेना डाक अप्रभावी
डाक अधिकारियों ने कहा है कि सेना डाक सेवाएं नई व्यवस्था से प्रभावित नहीं होंगी। यानी जम्मू-कश्मीर को जाने वाली सेना की डाक पर कोई प्रतिबंध नहीं है।