फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

.. तो पतली बल्लियां रोकेंगी नाले-सड़क का कटान

Sun, 14 Jul 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। बीडीए कालोनी तुलाशेरपुर में नगर निगम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। बारिश के दौरान नाला और सड़क का कटान होने से यहां के कई घर खतरे में आ गए हैं, जिसके चलते लोगों की नींद उड़ गई है। मगर निगम अफसरों ने यहां कटान रोकने का इंतजाम करने के बजाय चार बल्लियां लगाईं और रास्ता बंद करके पल्ला झाड़ लिया है। दोबारा बारिश के खतरे को देख यहां के लोग परेशान हैं, मगर निगम अफसर बेफिक्र हैं।
विज्ञापन

छोटी विहार बार्ड की बीडीए कालोनी तुलाशेरपुर से बड़ा नाला गुजर रहा है। इसके जरिये शहर की एक बड़ी आबादी का पानी नकटिया नदी में जाकर गिरता है। करीब सप्ताह भर पहले निगम के वाहन की टक्कर से नाले की दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद यहां कटान शुरू हो गया। बृहस्पतिवार रात तेज बारिश हुई तो नाले का एक बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया और आधी से ज्यादा सड़क कट गई। पार्षद पति चमन सक्सेना की सूचना पर पहुंची निगम टीम ने यहां बल्लियां लगाकर आवागमन रोक दिया है। मगर रविवार तक यहां कटान रोकने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। सुरक्षा के नाम पर निगम ने यहां लोगाें से भद्दा मजाक किया है। सड़क के पूर्वी सिरे पर काफी मोटा आरसीसी का स्लैब पड़ा हुआ है। कई टन वजन का यह स्लैब नाले में झुकने लगा है, जिस रोकने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों ने चार पतली बल्लियां लगा दी हैं। हल्की बारिश में ही इन बल्लियों का गिरना तय है।
विज्ञापन


दहशत में लोगों को नहीं आ रही नींद
यहां सड़क किनारे करीब दर्जन भर मकान हैं और आधी के करीब सड़क बारिश में कट चुकी है। इसके चलते यह लोग दहशत में हैं। अगर फिर बरसात हुई और कटान नहीं रुका तो यह घर भी खतरे में आ जाएंगे। इसके चलते यहां के लोगों को नींद उड़ी हुई है। उनका कहना है कि अगर मकान क्षतिग्रस्त हो गया तो उन्हें ठीक कराना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सप्ताह भर पहले नगर निगम की गाड़ी ने ही दीवार तोड़ दी थी। अब इसका इंतजाम नहीं किया जा रहा है। हम लोगों के घर खतरे में आ गए हैं।’
- राजकुमार
‘निगम को हम लोगों की बिल्कुल परवाह नहीं है। कटान का इंतजाम करने के बजाय रास्ता रोक दिया है। बारिश में खतरा लगातार बना हुआ है।’
- अनिल बाबू
‘सड़क के किनारे ही हम लोगों के मकान हैं। सड़क में भी दरार आ गई है। हम लोगों के घर खतरे में हैं, जिसके चलते नींद नहीं आ रही है।‘
- रेशमा देवी
‘नगर निगम ने कोई ढंग से इंतजाम नहीं किया है। इसके चलते सड़क किनारे के मकानों पर लगातार खतरा बना हुआ है, मगर कोई नहीं सुनता।’
- सुनीता देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed