{"_id":"5d224e028ebc3e6d073129f9","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly367744732","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में ही धुल गया दो बार का पैच वर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में ही धुल गया दो बार का पैच वर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हार्टमन ओवरब्रिज की सीसी रोड पर दूसरी बार हुआ पैच वर्क भी पहली बारिश ही झेल नहीं सका है। पैच वर्क में लगी घटिया सामग्री के धुलने के कारण उसमें लगी सरिया दोबारा दिखाई देने लगी हैं।
इस ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 12 साल पहले कराया गया था, लेकिन इसकी सीसी रोड बार-बार खराब हो रही है। कुछ समय पहले ही रोड पर गड्ढे हो गए थे। इसकी पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत भी कराई थी, लेकिन इसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। लिहाजा पहली बारिश में ही पैचवर्क फिर से उधड़ गया है। गड्ढा होने और बारिश का पानी भर जाने से हादसे का भी खतरा बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सेतु निगम ने इसकी सीसी रोड सही से नहीं बनाई है। इसको कई जगहों पर उखाड़ कर फिर से बनाना होगा। इसके लिए बजट की जरूरत है। इस लापरवाही से ओवरब्रिज पर गुजरने वाले वाहन चालकों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है।