फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

नदियों और जंगल को बचाना चाहता हूं: राजपाल

Fri, 24 Jan 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
40 दिन की यात्रा कर इस काम के लिए इकट्ठा करेंगे पैसे
विज्ञापन

बरेली। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव का कहना है कि दो सौ फिल्में करना उनका लक्ष्य है। अभिनय उनका पेशा है। इसलिए जब तक सांस है, अभिनय की आस है। हालांकि वो समाज के लिए नदियों पर काम करना चाहता हूं। अभिनेता राजपाल विंडरमेयर में चल रहे थियेटर फेस्ट में खास मेहमान के तौर पर पहुंचे थे।
यहां बातचीत में उन्होंने कहा कि वे कुदरत की बनाई चीजों से जीवन को संवारने का काम करना चाहते हैं। नदियों और जंगल बचाने के लिए काम करना चाहते हैं। इसके लिए वह साल में 40 दिन निकाल कर यात्रा करेंगे और लोगों धनराशि इकट्ठा कर सरकार को देंगे। ताकि इस पैसे से जंगल और नदियां बचाई जा सकें और पर्यावरण बेहतर हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने अपने जीवन की एक घटना सुनाते हुए बताया वह एक बार रामगंगा में डूब रहे थे और किसी ने उन्हें बचाया। एक मां ने जन्म दिया और दूसरी मां ने डूबने से बचाया। उनकी पहली फिल्म जंगल थी। जिससे उनका करियर बना। इस लिए उनके जीवन में यह दोनों अहम हैं। इस मिशन से उन्होंने 15 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य भी रखा है। वह हर 950 किलोमीटर पर नदी बनाना चाहते है। उनका दावा है कि अगर नदियों को ठीक कर लिया जाए तो इसके पानी से खेती जंगल को इतना फायदा होगा कि भारत जैसे पांच देश चल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातों बातों में बताया कि उन्होंने ‘राजपाल की पाठशाला’ शुरू की है। उसमें 108 बिंदु पर बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, ताकि लाखों राजपाल पैदा हो सकें। कई शहरों में इस पर काम हुआ है। उनमें बच्चों में क्रिएटीविटी पैदा की जा रही है। फिल्मों पर बात करते हुए राजपाल ने बताया कि जल्द ही वे पांच हिंदी फिल्मों में लगातार दिखेंगे। फिलहाल उनकी आने वाली फिल्में हैं भूल भुलैया-2, हंगामा-2, बोले चूड़ियां, कुली नंबर.1-2, हैलो चार्ली है। उनका चार्ली को समर्पित एक फिल्म ‘एम फॉर डब्ल्यू’ बनाने का मन है। उनकी राजनीतिक पार्टी पर बात हुई तो बताया कि वह अपनी सर्वधर्म संभाव पार्टी से इस बार उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed