{"_id":"5e18d50d8ebc3e87a6341c62","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly3914384200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक का तीन बार बना दिया गया मृत्यु प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक का तीन बार बना दिया गया मृत्यु प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ ने अस्पताल को नोटिस जारी कर मांग स्पष्टीकरण
बरेली। सीआरएस सॉफ्टवेयर पर एक ही व्यक्ति के तीन बार मृत्यु पंजीकरण कराकर तीनों बार मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करा लिया गया। यह मामला सामने आने के बाद अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म व मृत्यु)/ मुख्य चिकित्साधिकारी ने पीलीभीत बाईपास पर मौर्या अस्पताल के प्रबंधक/संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
सीआरएस सॉफ्टवेयर को देखकर सीएमओ ने यह गड़बड़ी पकड़ी कि मौर्या अस्पताल में प्रमोद कुमार पुत्र राजकुमार की मृत्यु की सूचना तीन बार सॉफ्टवेयर पर अपलोड की गई है। इससे उनके तीन बार मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हो गए हैं। सॉफ्टेवयर में मृत्यु की दिनांक 15 दिसंबर 2019 है, लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन अलग-अलग तीन बार हुआ है। सीएमओ का कहना है कि ऐसा करके जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम का उल्लंघन किया गया है। अस्पताल प्रबंधक और संचालक से यह जवाब मांगा गया है कि एक ही व्यक्ति का तीन बार मृत्यु पंजीकरण क्यों किया गया।