{"_id":"5e0b9d978ebc3e87be2cf4c0","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly3901604121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का निलंबन और बर्खास्तगी वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों का निलंबन और बर्खास्तगी वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल के दौरान प्रशासन ने संघ पदाधिकारियों के खिलाफ लिया था एक्शन
बरेली। शासन से प्रतिबंध के बावजूद 18 दिन कार्य बहिष्कार कर हड़ताल करने वाले लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ की गई सर्विस ब्रेक, निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई को वापस ले लिया गया है। इसके अलावा सौ से अधिक लेखपालों पर दर्ज मुकदमे भी वापस ले लिए गए हैं।
कई मांगों को लेकर लेखपालों ने 10 से 28 दिसंबर तक सदर तहसील परिसर में प्रतिबंध के बावजूद प्रदर्शन किया था। शासन के आदेश की अवहेलना करने पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार और सचिव भूषित सक्सेना सहित 14 पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। 50 पदाधिकारियों के खिलाफ सर्विस ब्रेक की कार्रवाई की गई थी। प्रदर्शन में शामिल होने वाले सौ से अधिक लेखपालों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शासन से वार्ता के बाद लेखपालों का धरना समाप्त होने पर लेखपालों के खिलाफ की गई इन सभी कार्रवाई को वापस ले लिया गया है। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने इस संबंध में सभी एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी है।