{"_id":"5e050bd08ebc3e8804393f29","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly3895647157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद में मदद को गए एनजीओ वालों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक विवाद में मदद को गए एनजीओ वालों की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी के यहां पहुंची युवती, पुलिस बोली- छोटी बहन को घर से निकाल दिया है
बरेली। सदर बाजार कैंट के एक घर में पारिवारिक विवाद के बाद बीमार युवती बेघर हो गई है। उसे घर में घुसेड़ने की कोशिश में पुलिस के साथ एक एनजीओ की सदस्य भी पहुंच गईं। युवती ने सदस्यों के खिलाफ एडीजी को शिकायत देकर जबरन घर में घुसने का आरोप लगाया है।
सदर बाजार की युवती ने गुरुवार को एडीजी से एक चर्चित एनजीओ की सदस्यों के खिलाफ शिकायत की है। कहा है कि एनजीओ की चार महिलाएं 24 दिसंबर को उनके घर में घुस आईं और मकान का ताला तोड़ दिया। इतना ही नहीं उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पापा बीमार हैं उन्हें भी परेशान किया गया। वह काफी टेंशन में है, दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इस मामले में एडीजी ने जांच का आश्वासन दिया है। वहीं, कैंट इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती की छोटी बहन काफी बीमार है। उसे घर से निकाल दिया गया है। वही एनजीओ उसकी देखभाल कर रहा है। एनजीओ की शिकायत पर पुलिस उन्हें साथ लेकर युवती को घर में रखवाने पहुंची थी जिस पर फिर हंगामा किया गया। पूरी तरह पारिवारिक मामला है। परिवार में पिता और दो भाई हैं जो अलग-अलग बहनों का पक्ष लेते हैं।