फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

विदेशी प्याज बरेली मंडी मे पहुंचा

Mon, 16 Dec 2019 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
फोटो::
विज्ञापन

बारिश ने देसी प्याज का खेल बिगाड़ा
अब अफगानी ने मोर्चा संभाला
मंडी में पहुंचे अफगानी प्याज की कीमत फिलहाल 30 से 60 के बीच, देसी प्याज अब भी 70 से ऊपर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बढ़ी कीमतों पर लगाम लगाने के लिए हाल ही में केंद्र सरकार की विदेशों से प्याज आयात करने की घोषणा के बाद बरेली मंडी में भी अफगानी प्याज की आवक शुरू हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद प्याज की कीमत जल्द ही काबू में आ जाएंगी। थोक मंडी में अफगानी प्याज तीस से साठ रुपये किलो बिक रहा है।
रविवार सुबह थोक सब्जी मंडी में अफगानी प्याज उतरते ही देखने वालों का तांता लग गया। देसी प्याज के मुकाबले एक-एक अफगानी प्याज का वजन सौ से लेकर 650 ग्राम तक है। हालांकि रंग और महक में यह देसी प्याज की ही तरह है। कमर अख्तर की आढ़त पर अपेक्षाकृत सस्ता अफगानी प्याज खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई थी। थोक मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष शुजाउरहमान ने बताया कि जल्द ही मिस्र और टर्की से भी प्याज आने वाला है। मंडी में प्याज-आलू आदि सब्जियों की कोई किल्लत नहीं है। बारिश में सब्जियों का भाव ऊपर-नीचे जरूर होता है।
विज्ञापन

बारिश से रुकी आलू की खुदाई, भाव चढ़ा
खेतों में बारिश का पानी भरने से आलू की खुदाई हल्की हो गई है और मंडी में उसकी आमद थम गई है। रविवार सुबह थोक मंडी में नया आलू 22-24 किलो था और रिटेल में तीस रुपये किलो तक बिका। मटर पर भी बारिश की मार पड़ने से पांच रुपये तक का उछाल आया है। थोक मंडी में मटर 25-35 रुपये तक बिकी। टमाटर और सब्जियाें की कीमतें सामान्य रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed