{"_id":"5df3e8428ebc3e87d012f985","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly387880410","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में गड्ढे, उनमें भी जलभराव.. भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में गड्ढे, उनमें भी जलभराव.. भड़के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गुरुवार रात से हो रही बारिश ने सड़कों की सूरत बिगाड़ दी। वार्ड 64 में पुराने रोडवेज के पास पहले से टूटी सड़क पर जलभराव हो गया। यहां से निकलने वाले कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। ये देख स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि चार माह पूर्व नगर निगम ने होटल कोनार्क वाली गली में सीवर लाइन बिछाई थी। इसके बाद से इसके साथ लगी सड़क का निर्माण नहीं किया गया। इससे काफी परेशानी हो रही है। शिरोज सैफ कुरैशी ने बताया कि गली की अव्यवस्था के बारे में नगर निगम को कई बार अवगत कराया गया हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही हैं। वसी अहमद वारसी ने बताया कि गली के लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया हैं। गंदगी के चलते महिलाओं बच्चों और नमाजियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। पम्मी खान वारसी ने कहा कि लोगों की परेशानी देखते हुए निगम को सड़क जल्द सही करानी चाहिए। इस दौरान शिरोज़ सैफ कुरैशी, नाजिम अंसारी, आरफीन, मुकेश, सोहैल, आसिफ हसनैन, हबीब, मुशीरुद्दीन आदि मौजूद थे।