फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह- योगी जी! नाबालिग, शादीशुदा और नाती-पोतों वाली ‘कन्याओं’ का भी ब्याह

Wed, 04 Dec 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
civcamenities

सिस्टम ने फर्जी कन्याओं की शादी कराकर मिल-बांटकर हड़प ली अनुदान की रकम
विज्ञापन

सात कन्याएं फर्जी मिलने के बाद एसडीएम ने दिया रिकवरी करने का आदेश

बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकारी सिस्टम ने सात ऐसी ‘कन्याओं’ की भी शादी करा दी जो नाबालिग, पहले से शादीशुदा और नाती-पोतों वाली निकली हैं। इन फर्जी कन्याओं ने सरकार की तरफ से मिला 35 हजार का सामान सरकारी स्टाफ के साथ मिलबांट लिया। जांच में इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद एसडीएम नवाबगंज ने सभी अपात्रों से रिकवरी करने का आदेश दिया है।
गरीब कन्याओं के विवाह में कोई अड़चन न हो, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई थी लेकिन सरकारी सिस्टम और घोटालेबाजों की सांठगांठ से इस योजना में भी फर्जीवाड़े शुरू हो गए हैं। करीब दो साल पहले आंवला में सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब नवाबगंज में भी ऐसा ही वाकया हुआ है। फर्जी निकलीं सात कन्याओं में से किसी ने योजना का लाभ लेने के लिए अपनी उम्र कम करा ली तो किसी ने उम्र बढ़वाकर फर्जीवाड़ा किया। जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद अब एसडीएम ने सभी से रिकवरी के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि सीडीओ को बुधवार को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद इन शादियों के आयोजकों पर भी गाज गिर सकती है। फाजिलपुर गांव के भगवान स्वरूप ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अपात्रों केविवाह कराने की जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

आधार में कम करा ली उम्र
बीडीओ की जांच में खुलासा हुआ है कि गेला देवी की शादी करीब 20 साल पहले हो चुकी है। उसकी बेटी की भी शादी हो चुकी है और उसने आधार कार्ड मेें अपनी उम्र कम करा ली। सुमन, धनदेई और छोटी भी शादीशुदा हैं। बाकी तीन कन्याएं नाबालिग हैं। इनकी उम्र आधार कार्ड में ज्यादा दिखाकर शादी अनुदान का लाभ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर बीडीओ से जांच कराई गई। फर्जीवाड़े की पुष्टि करते हए बीडीओ ने अपनी रिपोर्ट दी है, इसके बाद रिकवरी की संस्तुति की है। आगे की कार्रवाई के लिए बुधवार को साक्ष्यों समेत जांच रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी जाएगी। - कुमार धर्मेंद्र, एसडीएम, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed