फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

फ्यूचर के छात्रों की ईजाद, सफाईकर्मियों को गटर में जहरीली गैस से बचाएगी किट

Tue, 03 Dec 2019 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
बरेली। फ्यूचर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने ऐसी किट बनाई है जो गटर में सफाई कर्मियों को जहरीली गैस से बचाएगी। जहरीली गैसों का पता लगाने वाले सेंसर के साथ इस किट में ऑक्सीजन सिलेंडर और जीएसएम सुविधा से लैस किया गया है। गटर के कीचड़ में डूबने वाले को भी जीएसएम और आरएफ तकनीक से ढूंढा जा सकेगा। किट का नाम ‘स्वाभिमान’ रखा गया है।
विज्ञापन

संस्थान के चेयरमेन मुकेश गुुप्ता ने बताया कि टिंकू, आकाश पटेल, मोहम्मद शाहनवाज, सुशील गंगवार आदि छात्रों ने पिछले दिनों गाजियाबाद के कृष्णकुंज इलाके के मैनहोल में पांच मजदूरों की जहरीली गैस से मौत के बाद छात्रों ने किट पर काम शुरू किया। इस किट के हेलमेट में विशेष सेंसर लगाए गए हैं। आपात काल में सूचना भेजने को जीएसएम तकनीक से युक्त किया गया है जो नेटवर्क फेल होने पर भी काम करेगी। उन्होंने बताया कि इस रिसर्च को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ में कलाम स्टार्टअप परिक्रमा एडीशन 28 में सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed