{"_id":"69efd88a10df88b5540dc0f4","slug":"city-talent-kushagra-emerging-as-an-all-rounder-in-cricket-bareilly-news-c-4-bly1053-873150-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की प्रतिभा : क्रिकेट में ऑलराउंडर के रूप में उभर रहे कुशाग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की प्रतिभा : क्रिकेट में ऑलराउंडर के रूप में उभर रहे कुशाग्र
Tue, 28 Apr 2026 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब पांच साल से अभ्यास करने वाले कुशाग्र अब रिकॉर्ड पारियां खेलने लगे हैं। वह कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन से लोगों को चौंका रहे हैं। कुशाग्र वर्तमान में अंडर 16 कैटेगरी में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का कैंप कर चुके हैं। इससे उन्हें अपना खेल सुधार में काफी मदद मिली। वह बताते हैं कि दो दिन पूर्व आरबीएमआई में हुए एक मैच में 118 रन 75 गेंदों में बनाए। इससे पहले बीते वर्ष हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय क्रिकेट प्रतियोगिता में 154 रन नॉट आउट रहे, वहीं गेंदबाजी में भी कुशाग्र निखर कर आ रहे हैं, इसी मैच में उन्होंने आठ ओवर में 22 रन देकर पांच विकेट लिए। वह बताते हैं कि उनकी प्रेरणा भारतीय क्रिकेटर रितुराज गायकवाड़ हैं और भविष्य में इन्हीं की तरह एक अच्छा क्रिकेटर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन