फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City running with house tax bill, no solution available

Bareilly News: गृहकर का बिल लेकर दौड़ रहे शहरी, नहीं हो रहा समाधान

Mon, 01 Jul 2024 07:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
City running with house tax bill, no solution available
बरेली। गृहकर पर जारी रार अभी थमी नहीं है। शहरवासी गृहकर के बिल लेकर निगम का चक्कर लगा रहे हैं। पूर्व में आयोजित बैठक में हुए फैसलों के मुताबिक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अब सपा पार्षद राजेश अग्रवाल ने फिर से धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जीआईएस सर्वे की खामियों की वजह से निगम का सॉफ्टवेयर बंद है। बैठक में जीआईएस सर्वे के डाटाबेस से पुराने करदाताओं को हटाने का फैसला लिया गया था। पार्षद राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस फैसले के बावजूद करदाताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। वे गृहकर के बढ़े हुए बिल लेकर निगम के चक्कर काट रहे हैं। निगम की ओर से स्वयं कर निर्धारण फाॅर्म भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए फैसलों पर जल्द अमल नहीं हुआ तो उप्र व्यापार मंच के साथ वह दोबारा धरना देंगे। इस बार संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद ही आंदोलन खत्म किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

सर्वे के बाद जो भी समस्याएं आई हैं, उनका निस्तारण किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की आपत्तियों को दूर करने का काम चल रहा है। बैठक में लिए सभी फैसलों पर अमल किया जाएगा। - प्रदीप कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed