फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City players won six medals in badminton

Bareilly News: शहर के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन में जीते छह पदक

Wed, 14 Jun 2023 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 14 Jun 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
City players won six medals in badminton
बरेली। 10 से 13 जून तक ग्वालियर के विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में यूथ गेम्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बरेली से छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते।
विज्ञापन

ओपन बालक वर्ग में शिवांग श्रीवास्तव को स्वर्ण और यश जायसवाल को रजत पदक हासिल हुआ। अंडर-17 वर्ग में अनमोल उपाध्याय ने स्वर्ण और मानिक श्रीवास्तव ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में शहर की मंशा रावल ने रजत पदक जीता। ओपन वर्ग में प्रतिभा सिंह को भी रजत मिला। इस उपलब्धि पर फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों को बधाई दी गई है।
विज्ञापन


22 से 24 जून तक होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता

जिला बैडमिंटन संघ की ओर से अंकित चतुर्वेदी स्मारक जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 जून तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। संघ के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि इसमें बालक, बालिकाओं की अंडर-11, 13, 15, 17, 19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। संघ के अध्यक्ष डीएल खट्टर ने बताया कि विजेताओं को नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपने स्कूल से प्राप्त आयु प्रमाण पत्र को सचिव के पास जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशीय अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता 29 से

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से यूनेक्स सनराइज उप्र अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 29 जून से स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता दो जुलाई तक चलेगी। इसमें 7 से 12 सितंबर तक बंगलूरू में प्रस्तावित अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम चुनी जाएगी। अध्यक्ष डीएल खट्टर ने बताया कि विजेताओं को नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed