फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City buses will run on four routes including fort bridge from today

Bareilly News: किला पुल समेत चार रूटों पर आज से दौड़ेंगी सिटी बसें

Wed, 12 Apr 2023 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
City buses will run on four routes including fort bridge from today
बरेली। किला पुल शुरू होने के बाद अब शहर के लोगों को बुधवार से शहर के कई अन्य रूटों पर भी सिटी बस सेवा मिलने लगेगी। सिटी बस सर्विसेट ने ई-बस सेवा के रूट चार्ट में बदलाव किया है। किला पुल होते हुए दो रूटों के लिए आठ बसें आवंटित की गई हैं। किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बुधवार से बदले हुए रूट चार्ट पर शहर में चार रूटों पर बस सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सिटी बस सर्विसेज ने शहर में दो रूटों पर 14 ई-बसों का संचालन 20 मार्च से शुरू किया था। किला पुल बंद होने के कारण इस रूट पर ई-बसों का संचालन नहीं हो रहा था। छह अप्रैल को किला पुल वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही सिटी बस सर्विसेज ने बुधवार को नया रूट चार्ट जारी कर दिया है। अब तक शहर में दो रूटों पर ई-बसों का संचालन हो रहा था। बुधवार से शहर में चार रूटों पर लोगों को ई-बस की सुविधा मिलेगी। अधिकतम किराया 38 और न्यूनतम 11 रुपये रखा गया है। किला पुल होते हुए ई-बसों का संचालन शुरू होने के बाद लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

------------------
इन रूटों पर होगा बसों का संचालन---
रूट एक: स्वाले नगर से सेटेलाइट बस स्टेशन वाया डेलापीर, धर्मकांटा, प्रेमनगर, विकास भवन रूट पर छह बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह छह से शाम सवा सात बजे तक प्रत्येक 20 मिनट में बस सेवा। अधिकतम किराया 27 और न्यूनतम 11 रुपये निर्धारित।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
रूट दो : स्वाले नगर से रेलवे जंक्शन वाया डेलापीर, फनसिटी, सेटेलाइट, श्यामगंज, बरेली कॉलेज रूट पर दस बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह छह से शाम तक बजे तक प्रत्येक 20 मिनट पर बस मिलेगी। अधिकतम किराया 38 और न्यूनतम 11 रुपये निर्धारित।
-----------
रूट तीन : स्वाले नगर से बरेली जंक्शन वाया किला, चौपुला, कचहरी रूट पर चार बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह छह से शाम सवा सात बजे तक प्रत्येक 15 मिनट पर बस मिलेगी। अधिकतम किराया 22 और न्यूनतम 11 रुपये निर्धारित।
----------
रूट चार: स्वाले नगर से सेटेलाइट बस स्टैंड वाया किला, चौपुला, गांधी उद्यान रूट पर चार बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह सवा छह से शाम सात बजे तक प्रत्येक 15 मिनट पर बस मिलेगी। अधिकतम किराया 22 और न्यूनतम 11 रुपये निर्धारित।

-----------
वर्जन-
बुधवार से किला पुल होते हुए ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अब तक ई-बसों का संचालन दो रूटों से हो रहा था। बुधवार से चार रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने के बाद शहर के लोगों को ज्यादा सुविधा मिल सकेगी। -राजेश पाठक, एआरएम सिटी बस सर्विसेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed