फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City buses don't go to places where passenger sheds are built.

Bareilly News: जहां बनाएं यात्री शेड, वहां जाती ही नहीं सिटी बस

Mon, 21 Sep 2026 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 21 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
City buses don't go to places where passenger sheds are built.
बरेली। यात्रियों की सुविधा के लिए 50 लाख की लागत से शहर में 26 स्मार्ट यात्री शेड बना दिए गए, लेकिन इनमें अधिकतर बेमतलब साबित हो रहे हैं। कारण, वहां सिटी बस जाती ही नहीं। ऐसे में ये शेड बदहाल हो गए हैं। कई स्थानों पर बेघर-बेसहारा लोगों ने इनमें ठिकाना बना लिया है। शहर के आठ रूटों पर संचालित ई-बसों के 60 स्टॉपेज हैं। इनमें से बमुश्किल सात स्टॉपेज पर ही यात्रियों को स्मार्ट शेड का फायदा मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शहर में सिटी बस सेवा शुरू होने से पहले ही कई रूटों पर स्मार्ट यात्री शेड बना दिए गए थे। बस सेवा शुरू हुई तो घाटा होने लगा। ऐसे में बसों का संचालन बरेली-फरीदपुर के बीच शुरू किया गया। बाद में बरेली-शीशगढ़, बरेली-शेरगढ़, बरेली-आंवला रूटों पर संचालन किया गया। इधर, यात्री शेड बदतर होते गए। इसी वर्ष फरवरी में नगरीय परिवहन सेवा निदेशालय ने सिटी बसों का संचालन नगर निगम की सीमा में करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ी, लेकिन तेज धूप, बारिश जैसे मौसम में यात्रियों को स्मार्ट शेड का लाभ नहीं मिल रहा। दरअसल, जो नए रूट तय किए गए हैं, उनमें से ज्यादातर पर यात्री शेड हैं ही नहीं। चालक रास्ते में ही बस रोक कर सवारियां बैठाते और उतारते हैं। इधर, यात्री शेडों से लोहे का काफी सामान चोरी भी हो गया है। सिटी बस सर्विसेज ने अब शहर में कुछ स्थानों पर अस्थायी यात्री शेड के बोर्ड लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इस्तेमाल ही नहीं होते यात्री शेड
चौकी चौराहे पर दो यात्री शेड हैं। इनका इस्तेमाल नहीं होता। मानसिक अस्पताल के पास, बरेली कॉलेज गेट, बारादरी थाने के पास, गांधी उद्यान के पास स्थित यात्री शेड का भी इस्तेमाल नहीं होता। सिटी स्टेशन और पीलीभीत बाइपास पर बजरंग ढाबा के पास स्थित यात्री शेडों का भी इस्तेमाल नहीं होता। अर्बन हाट के पास बने यात्री शेड अपना अस्तित्व खोने की कगार पर है।
सिटी बसों के प्रमुख स्टॉपेज
स्वालेनगर से सौफुटा, पीलीभीत बाइपास होते हुए जंक्शन रूट पर बसें कर्मचारीनगर, भास्कर हॉस्पिटल, वसंत बिहार चौराहा, इज्जतनगर तिराहा, आईवीआरआई, टूलिप, डेलापीर चौराहा, कुर्मांचल नगर, एयरफोर्स स्टेशन, बैरियर टू चौकी, फन सिटी, फीनिक्स मॉल, महानगर कॉलोनी, सौफुटा रोड तिराहा, संजयनगर, सुरेश शर्मा नगर, डोहरा रोड, रुहेलखंड विवि, बीसलपुर चौराहा, सतीपुर चौराहा, सेटेलाइट बस अड्डा, खुर्रम गौटिया, बियावानी कोठी, गांधी उद्यान, प्रभा टॉकीज, चौकी चौराहा, कलक्ट्रेट पर ठहराव लेती हैं।

वर्जन
शहर के ज्यादातर लोगों को सिटी बस सेवा का लाभ मिले, इसको देखते हुए रूट तय किए गए हैं। बसों का संचालन शुरू होने से पहले ही यात्री शेड बनाए गए थे। कई यात्री शेड निष्प्रयोज्य हो गए हैं। इनको दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कराया जाएगा। - मनीषा दीक्षित, प्रबंधक संचालक, सिटी बस सर्विसेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed