फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Christmas rally given The message of the Lord Jesus Christ

क्रिसमस रैली से दिया  प्रभु ईशु का संदेश

Wed, 21 Dec 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 21 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Christmas rally given The message of the Lord Jesus Christ
Christmas rally given The message of the Lord Jesus Christ - फोटो : बरेली, अमर उजाला
क्रिसमस को लेकर कार्यक्रम का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। इसी कड़ी की शहर में क्रिसमस रैली निकाली गई। 
विज्ञापन

यह रैली मिशन कंपाउंड से शुरू हुई। इसमें बाईक पर सवार ईसाई युवक सेंटाक्लाज का रूप धारण कर शहर में निकले। इस दौरान प्रभु ईशु का संदेश देते हुए जगह-जगह रुक कर बच्चों को टाफियां बांटी। इन युवाओं ने  क्रिसमस का माहौल बनाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। 
क्रिश्चियन सेवा मंच की ओर से निकाली गई रैली मिशन से चौकी चौराहा होते हुए कैंट पहुंची। वहां से अंदर के रास्ते शहामतगंज होकर पीलीभीत बाईपास, डेलापीर, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर से मिनी बाईपास होकर किला पहुंची। यहां से चौपुला के रास्ते मिशन कंपाउंड पहुंच कर संपन्न हुई।  
विज्ञापन

पूर्व में रैली का शुभारंभ टीवी कलाकार सौरभ त्रिपाठी व अंबिका एंथोनी ने किया। इस मौके पर बबलू हरमन, रंगकर्मी विक्रम सिंह कठेरिया, अमन सिंह चौहान, रोहित कुमार, ऐरन डोनाल्ड, आशीष माइकल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। इसमें वरिष्ठ चित्रकार अजीम निदा मंसूरी, सुनील कुमार, पवन आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed