Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Christmas Carol arrived in town to visit

शहर में निकाली क्रिसमस कैरल यात्रा

Sat, 24 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 24 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Christmas Carol arrived in town to visit
Christmas Carol arrived in town to visit - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शहर में इन दिनो क्रिसमस की धूम है। हर रोज कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मिशन कंपाउंड से क्रिसमस कैरल यात्रा निकाली गई। कैरल टोली ढोल मजीरों की धुन पर जगह-जगह गीत गाते पहुंची और क्रिसमस का संदेश दिया। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। 
विज्ञापन

यह यात्रा मिशन कंपाउंड से शुरू हुई। जो सुभाष नगर, सेटेलाइट बस स्टेंड, पीलीभीत बाईपास, इज्जतनगर, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, मॉडल टाउन होते कैंट पहुंची। यहीं पर कैरल यात्रा का समापन किया गया। इसमें शहर के रंगकर्मियों व चित्रकारों ने भाग लिया। खास तौर से सौरभ त्रिपाठी, विक्रम सिंह कठेरिया, विजय विक्टर, सुशांत सिंह, अजय विक्टरस सुशंात सिंह, मांटी, फिरोरेंस ऐरन डोनाल्ड, रोजलीन आदि शामिल रहे। इस कार्यक्रम में अजीम निदा मंजूरी, पवन, सुनील कुमार, आशीष माइकल आदि का सहयोग रहा।  
विज्ञापन


बच्चों ने प्रस्तुत किया गीत व नाटक 
बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित सेंट थॉमस स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने गीत और नाटकों के माध्यम से प्रेम व एकता का संदेश दिया। साथ ही क्रिसमस ट्री भी सुंदर ढंग से सजाया गया। स्कूल की अध्यापिकाओं ने ईश वंदना प्रस्तुत की। इसमें विनीता, नेहा, पूजा, प्रीति और फरहीन आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में जिला अस्पताल की पूर्व सीनियर नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट ऊषा दयाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जला कर किया। इसके बाद स्कूल की अध्यापिकाओं ने ईश वंदना प्रस्तुत की। इसमें विनीता, नेहा, पूजा, प्रीति और फरहीन आदि शामिल रहीं। अंत में फादर ने बच्चों को उपहार बांटे। प्रबंधक दीपक दयाल ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed