फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chini mill

चीनी मिल कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

Thu, 25 Jul 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
chini mill
पूरनपुर। द किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान न होने पर बुधवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने जीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और जीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लापरवाह अफसरों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अनहोनी पर संबंधित अफसरों, कर्मचारियों को उत्तरदायी मानने की मांग की।
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मचारियों को छह और अफसरों को आठ माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इसके विरोध में कर्मचारी कई बार अफसरों से मिलकर वेतन भुगतान कराने की मांग कर चुके है। शनिवार को गुस्साए कर्मचारियों ने मुख्य लेखाकार से मिलकर और चीनी मिल जीएम को घेराव कर वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की थी। इससे पहले कर्मचारियों ने जीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। आक्रोशित कर्मचारियों को दो-तीन दिन में वेतन भुगतान कराने के प्रयास का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी कर्मचारियों को बुधवार को वेतन का भुगतान नहीं हो सका। इसके विरोध में चीनी मिल के कर्मचारियों ने बुधवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इससे चीनी मिल मरम्मत का कार्य रुक गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने चीनी मिल जीएम को ज्ञापन सौंपकर लापरवाह अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि अधिकांश कर्मचारी भुखमरी के कगार पर है। अगर वेतन न मिलने को लेकर कोई अनहोनी होती है। तब जिम्मेदारों को उत्तरदायी माना जाएगा। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में विजय प्रकाश, शंकर यादव, केशव, रामसेवक, रामजीत, संतोष, जीवन लाल, जगदीश, भूपराम आदि थे। कर्मचारी नेता भूपराम ने बताया कि वेतन भुगतान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed