फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chilly night due to cold wind, mercury dropped by five degrees

Bareilly News: सर्द हवा से ठिठुरी रात, पांच डिग्री फिसला पारा

Fri, 10 Jan 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Chilly night due to cold wind, mercury dropped by five degrees
- घने बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का पूर्वानुमान
विज्ञापन


बरेली। सप्ताहभर से दस डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द टिका रात का पारा सर्द हवा के झोंके से पांच डिग्री फिसला। यह सामान्य से एक डिग्री कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अब अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 17 दिसंबर को रात का पारा सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज हुआ था। जनवरी की शुरुआत से अब तक न्यूनतम पारा दस डिग्री के आसपास ही दर्ज हो रहा था। जबकि, इसी दौरान दिन का पारा लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा था। अब शहर में बर्फीली हवा तेज गति से प्रवेश कर रही हैं। इससे बुधवार/बृहस्पतिवार की रात वर्ष 2025 की सबसे सर्द रात रही।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों की ओर से बादल भी प्रवेश कर रहे हैं। रात भर तेज हवा चलने से बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा कम रहा। सुबह नौ बजे से ही हल्की धूप निकलने लगी। दोपहर तीन बजे तक गुनगुनी धूप रही, पर सर्द हवा ठिठुरन का अहसास कराती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.8 डिग्री दर्ज हुआ। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
17.8
6.1
धूप निकलेगी। बादल मंडराएंगे। सुबह-शाम कोहरा रहेगा।
सूर्योदय 7:06
सूर्यास्त 5:34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed