{"_id":"5fbaaaa98ebc3e9c064f990e","slug":"chill-increased-minimum-temperature-decreased-by-two-degrees-bareilly-news-bly427686719","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुरन बढ़ी, दो डिग्री कम हुआ न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुरन बढ़ी, दो डिग्री कम हुआ न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
नौ डिग्री से गिरकर न्यूनतम तापमान पहुंचा सात डिग्री के स्तर पर
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के असर से मैदानों में ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को करीब नौ डिग्री तक दर्ज हुआ तापमान रविवार को और दो डिग्री लुढ़ककर सात के स्तर पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल तापमान सात डिग्री के आसपास ही स्थिर रहेगा। अगर रविवार को दर्ज हुआ 7.3 डिग्री से जरा भी नीचे पारा पहुंचा तो नवंबर में दर्ज हुए न्यूनतम तापमान का बीते 42 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा।
कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद आसमान साफ हो गया है। बादलों का जमावड़ा खत्म होने से धूप भी खिल रही है लेकिन तापमान में गिरावट होने लगी है। शाम को ठंड, रात में ठिठुरन और सुबह हल्का घना कोहरा छाने लगा है। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, हवा की गति बढ़ने से पर्वतों की सर्द हवाएं मैदान में पहुंचने लगी हैं। वहीं, हल्के बादल फिर मंडराने लगे हैं, जो अनुकूल माहौल बनने पर फिर से बारिश कर सकते हैं। उन्होंने अगले करीब चार दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। फिलहाल बारिश होने के बाद ठंड और बढ़ने की बात कही है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और न्यूनतम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम रहा।

पार्कों में धूप का लुत्फ ले रहे लोग
मौसम में दर्ज हुए बदलाव के बाद अब लोग अब गुनगुनी धूप का लुत्फ के लिए पार्कों में आने लगे हैं। रविवार को अवकाश होने के चलते दोपहर में शहर के पार्कों में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और उम्रदराज महिलाएं पार्कों में पहुंची। झूलों पर बच्चे खेलते नजर आए तो मैदान में बैठकर लोग बातचीत करते दिखाई दिए। यह सिलसिला करीब शाम पांच बजे तक जारी रहा। इसके बाद ठंड का असर बढ़ा और लोग घरों को रवाना हो गए।
विज्ञापन