फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children's fever and died three

बुखार से तीन और बच्चाें की जान गई

Tue, 20 Sep 2016 01:35 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 20 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
बुखार की वजह से मरने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। सोमवार को तीन बच्चों की मौत हो गई। एक बच्ची ने जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में दम तोड़ा है। जिला अस्पताल के एक डॉक्टर भी बुखार की चपेट में आ गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 20 नमूनों की रिपोर्ट सोमवार को आ गई है। इसमें 10 डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन

बच्चा वार्ड में सुभाषनगर महेशपुर की भर्ती साढ़े चार साल की शिवानी को 17 सितंबर को भर्ती कराया गया था। उसे तेज बुखार था। सोमवार को इसने दम तोड़ दिया। 130 सिविल लाइंस स्थित डॉ. इरफान के यहां भर्ती बाकरगंज के यामीन का 14 वर्षीय बेटा साजिद भी पांच दिनों से बुखार से पीड़ित रहा। उसके घर वालों ने बताया कि डॉक्टरों ने उसे डेंगू बताया था। सोमवार शाम को साजिद की मौत हो गई। भंडसर के गांव बढ़ेपुरा के बशुरुउद्दीन की 14 वर्षीय बेटी इरम घर वालों के साथ जयपुर में कारचोबी का काम करने गई थी। वहां उसे तेज बुखार आया तो घर वाले बढे़पुरा ले आए। रविवार रात उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


ओपीडी आए 12 लोगों को डेंगू 
डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जिला अस्पताल में सात डेंगू के संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। पिछले दिनाें ओपीडी आए 20 मरीजों के नमूने लिए गए थे। इनकी एलाइजा जांच में 10 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। अब इन्हें जिला अस्पताल बुलाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुखार की लंबी जांच 
जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित लोगाें की जांचों से पैथोलॉजी लैब भी कराह रही है। सोमवार को सिर्फ ओपीडी से ही 127 और भर्ती मरीजों से 88 नमूने लिए गए हैं। इनमें बुखार और अन्य जांच शामिल है। मंगलवार से हड़ताल के चलते जांच प्रभावित होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed