फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children playing were hit by a bull, injuring them.

Bareilly News: खेल रहे बच्चों को सांड़ ने पटका, घायल

Mon, 02 Mar 2026 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 02 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Children playing were hit by a bull, injuring them.
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव बकैनियां बीरपुर में रविवार शाम 6:30 बजे घर के बाहर खेल रहे बच्चों को सांड़ ने पटक दिया इससे दोनों बच्चों के शरीर में गंभीर चोटे आई हैं। चीख-पुकार सुनकर परिजन बाहर आए। उन्होंने लाठी-डंडों से सांड़ को भगाया। परिजनों ने सांड़ों को गोशाला में भिजवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हीरालाल का बेटा सार्थक (5) और अनोखेलाल का बेटा अंकुश (3) घर के बाहर शाम को खेल रहे थे। वहां सांड़ आ गया। बच्चे डरकर भागे तो सांड़ ने दोनों बच्चों को सींगो से उठाकर पटक दिया। इससे बच्चों के सिर, माथे और अन्य अंगों पर चोटें आईं। चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर गए। वहां देखा कि सांड़ सींगों से बच्चों को मार रहा था। लोग लाठी-डंडे लेकर आए तो सांड़ को भगाया। समय रहते बच्चों को नहीं बचाया जाता तो सांड़ के हमले से बच्चों की जान चली जाती। परिजनों समेत ग्रामीणों ने सांड़ों को गोशाला में भिजवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed