फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   child assaulted by knife

चाकू मारकर किशोर ने बच्चे को किया घायल

Wed, 20 Jul 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
child assaulted by knife
बरेली। खेल-खेल में हुए झगड़े में एक किशोर ने पांच साल के उवैश को चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की तहरीर नवाबगंज थाने में दी है।
विज्ञापन

कस्बे से सटे ईध जागीर गांव के मोहल्ला यासीननगर निवासी कमाल शाह बरखन रोड पर जूस का ठेला लगाते हैं। उनका पांच वर्षीय बेटा उवैश मोहल्ले के मदरसे में कक्षा दो का छात्र है। कमाल शाह के मुताबिक मंगलवार दोपहर पड़ोस में ही रहने वाला एक किशोर मोहल्ले के ही बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में ही चाकू से डराकर मारपीट कर रहा था। इसी बीच उवैश भी वहां खेलता हुआ पहुंच गया। यह देखकर अन्य बच्चों से झगड़ा कर रहे किशोर ने चाकू से उवैश के दाहिने हाथ पर वार कर दिया। उसके कंधे और हाथ पर चाकू लगा। उवैश को लहूलुहान देख आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे बचाया। इसी बीच आरोपी किशोर भाग निकला। उवैश के पिता उसे लेकर थाना नवाबगंज पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेकर उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। वहां उसे करीब एक दर्जन टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बालमन पर बड़ा असर डालती है सोशल मीडिया
मनोवैज्ञानिक डॉ. हेमा खन्ना का कहना है कि शिक्षा का बड़ा असर पड़ता है। अगर कोई शिक्षित नहीं है तो वह ताकत के बल पर किसी भी चीज को हासिल करना चाहता है। इस मामले में हमला करने वाला बच्चा किशोरावस्था की पहुंच रहा है। उस समय हारमोन में बदलाव हावी होता है तो वह वैसे ही आक्रामक होता है। सोशल मीडिया या टीवी पर दिखने वाली हिंसा भी 70 फीसदी तक इसके लिए जिम्मेदार होती है। इस उम्र में बच्चों में खुद को बड़ा साबित करने की भी होड़ होती है। यही वजह है कि वे छोटी-छोटी बातों पर हिंसक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed