फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Veterinary Officer accused of extortion, complaint to Chief Minister

Bareilly News: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पर वसूली का आरोप, मुख्यमंत्री से शिकायत

Wed, 07 Aug 2024 06:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 07 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Chief Veterinary Officer accused of extortion, complaint to Chief Minister
नवाबगंज। तहसील क्षेत्र के गांव गोसलपुर निवासी ज्ञान प्रकाश पुत्र जयदेव सिंह ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर अधीनस्थों से वसूली करने सहित कई अन्य आरोप लगाकर शिकायत मुख्यमंत्री से की है। वहीं, सीवीओ का दावा है कि अपने खिलाफ जांच शुरू होने से नाराज विभाग के ही एक चिकित्सक आम लोगों से फर्जी शिकायतें करा रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि भदपुरा ब्लॉक क्षेत्र में नौ गो आश्रय स्थल हैं। यहां रखे गए पशुओं की देखरेख सही तरीके से नहीं हो रही। इस वजह से मांस की तस्करी करने वाले संरक्षित पशुओं की हत्या कर रहे हैं। पशुओं को हरा चारा भी नहीं मिलता। वह सिर्फ सूखे भूसे पर जीवित हैं। कई अन्य भी अव्यवस्थाएं हैं।
विज्ञापन

पोर्टल पर गोवंशों की सही संख्या भी दर्ज नहीं है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अपने अधीनस्थों से वसूली करते हैं। रुपये न देने वालों को कार्रवाई की धमकी देते हैं। उनके पास इसके साक्ष्य भी है। उन्होंने मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की है। वहीं, आरोपों पर जब मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र के एक गोआश्रय स्थल में बीते दिनों पेड़ गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक चिकित्सक ने नियमानुसार कमेटी बनाकर नीलामी करवाने की जगह इस लकड़ी को बेच दिया। शिकायत मिलने पर इसकी जांच शुरू की गई है। इसी को लेकर वह आम लोगों से फर्जी शिकायतें करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed