फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Minister's statement 'If you divide, you will be divided' is a symbol of Indianness: Maulana Shahabuddin Razvi

भारतीयता का प्रतीक है मुख्यमंत्री का बयान ‘बंटोगे तो कटोगे’ : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

Wed, 06 Nov 2024 03:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's statement 'If you divide, you will be divided' is a symbol of Indianness: Maulana Shahabuddin Razvi
- ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, सीएम की मंशा देश के सभी नागरिक एकजुट होकर रहें
विज्ञापन




- बंटेंगे तो नुकसान होगा और बंगलादेश की तरह कट्टरपंथी विचारधारा के लोग देश को अस्थिर कर देंगे

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान ‘बंटोंगे तो कटोगे’ को भारतीयता का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि सीएम के इस बयान को बड़े परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए। यह किसी विशेष समुदाय के लिए नहीं है। उन्होंने यह बयान उस समय दिया था, जब बंगलादेश में छात्रों का आंदोलन चल रहा था और आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना का तख्ता पलट दिया था।


मौलाना ने जारी बयान में यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ की मंशा यह है कि भारत में रहने वाले जितने भी नागरिक हैं, चाहें वो हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई क्यों न हो, सभी मिलजुल कर रहें। एक साथ रहें, एक-दूसरे का सम्मान करते रहें। बंटेंगे तो देश का नुकसान होगा और बंगलादेश की तरह अराजकतत्व और कट्टरपंथी विचारधारा के लोग देश को अस्थिर कर देंगे। इसलिए पूरे भारतवर्ष के सभी धर्मों के लोग एकता बनाकर रहें।मौलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को इस परिप्रेक्ष्य में भी देखा जाना चाहिए कि अगर पड़ोसी देश भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं तो ऐसी सूरत में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बन जाती है कि भारत के हितों और उसकी एकता और अखंडता के लिए सभी धर्मों के लोगों को उठ खड़ा होना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed