{"_id":"6090bc018ebc3e8d904ea30e","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-mourns-the-death-of-corona-infected-sdm-prashant-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : कोरोना संक्रमित एसडीएम प्रशांत कुमार के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : कोरोना संक्रमित एसडीएम प्रशांत कुमार के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक
Tue, 04 May 2021 08:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 04 May 2021 08:44 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पीसीएस अफसर व बरेली एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पीसीएस अफसर व बरेली एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
आपको बता दें कि सोमवार को बरेली एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी ने एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। वह 2018 बैच के पीसीएस अफसर थे।
डॉ. प्रशांत चौधरी मूल रूप से गाजियाबाद की शास्त्रीनगर कॉलोनी के निवासी थे। डॉ. प्रशांत ने 12 अप्रैल को ही बरेली में कार्यभार ग्रहण किया था। कुछ ही दिन बाद वे कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद 19 अप्रैल को प्रशासन ने उन्हें एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
उनके परिवार में पत्नी प्रीति मिश्रा और एक साल का बच्चा है। डॉ. प्रशांत के पिता डीबी सिंह सेवानिवृत्त जिला जज हैं। डॉ. प्रशांत के निधन पर मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, डीएम नितीश कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।