फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Minister will honor three entrepreneurs

Bareilly News: तीन उद्यमियों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Wed, 29 Mar 2023 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will honor three entrepreneurs
बरेली। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए राज्य पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 के चयनित उद्यमियों की सूची जारी की है। इसमें बरेली के तीन उद्यमी गौरव गर्ग, मेहताब सिद्दीकी और डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल को एमएसएमई और सेवा क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए पुरस्कार से नवाजा जाएगा। चयनित उद्यमियों को 31 मार्च को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने बताया कि शासन की ओर से जारी उद्यमियों की सूची के अनुसार बरेली के सूक्ष्म, लघु उद्यमियों के लिए विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद पुरस्कार के तहत अपोलो फर्नीचर हाउस, सेवा कार्य श्रेणी में शिक्षा के क्षेत्र में उद्यमी विशिष्ट पुरस्कार के लिए माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल और होटल/कैटरिंग के क्षेत्र में आरएमएस होटल्स एंड रिजोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का चयन हुआ है। संयुक्त उद्योग आयुक्त ने उद्यमियों को चयन की सूचना देकर आयोजन में शामिल होने के लिए कहा है।
विज्ञापन


फोटो :
1970 में पिता ने शुरू किया था फर्नीचर का कारोबार

आवास विकास के रहने वाले उद्यमी गौरव गर्ग ने बताया कि वर्ष 1970 में उनके पिता प्रेम प्रकाश गर्ग ने फर्नीचर का कारोबार शुरू किया था। शीशम और सागवान की लकड़ी से फर्नीचर बनाते थे जिस की गुणवत्ता सर्वोत्तम थी। पढ़ाई के बाद एक कारपोरेट कंपनी से जुड़ गए थे। साल 2000 में पिता का कारोबार संभालने बरेली आ गए। पिता के उद्देश्य और कारोबार को आगे बढ़ाया। बेहतर गुणवत्ता का ही नतीजा था कि उनके उत्पाद को प्रदेश सरकार ने सराहा। उत्तराखंड में भी इनके उत्पादों की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..

फोटो :
30 साल बाद लक्ष्य को मिला मुकाम, होंगे समानित
मूलरूप से मलकपुर के रहने वाले होटल कारोबारी मेहताब सिद्दीकी 30 साल पहले मुंबई शिफ्ट हो गए थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे होटल इंडस्ट्री से जुड़ गए, लेकिन उनका मन बरेली से जुड़ा रहा। जब उन्हें बरेली में कारोबार शुरू करने का मौका मिला तो वह उन्होंने 100 करोड़ की लागत से होटल रेडिसन बनाया। इस साल होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में भी इन्होंने होटल के विस्तार को लेकर करीब सौ करोड़ से ज्यादा का निवेश प्रस्ताव पर करार किया है। जल्द ही रामगंगा आवासीय कॉलोनी में दो बड़े होटल शुरू करने को प्रयासरत हैं।




फोटो
2004 में मात्र 130 छात्रों के साथ की थी शुरूआत
माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के संस्थापक और प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2004 में मात्र 130 छात्रों के साथ स्कूल का शुभारंभ किया था। आज 3500 से अधिक छात्र स्कूल में अध्ययन कर रहे हैं। अब स्कूल में रोबोटिक्स लैब भी शुरू कर रहे हैं। प्राइमरी विद्यालयों में निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी कर रहे हैं। हाल में ही उनको प्रतिष्ठित ग्लोबल आइकन अवार्ड, सुपर इंडियन अवार्ड, इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड, बेस्ट एमएसएमई इन स्कूल एजुकेशन अवॉर्ड, इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed