फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Minister alerts on rising corona infection

बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री ने किया अलर्ट

Fri, 19 Mar 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister alerts on rising corona infection
demo photo - फोटो : self

देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कमिश्नर, डीएम और एसएसपी को दिए निर्देश

विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस कर अफसरों को बढ़ते कोरोना संक्रमण पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली के साथ कई और त्योहार नजदीक हैं लिहाजा कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

कलक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में मौजूद अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली से पहले ही कोरोना का संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। इसकी रोकथाम के लिए अभी से प्रयास करने होंगे वर्ना स्थित खराब हो सकती है। उन्होंने वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने और कोविड नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने होली और दूसरे त्योहारों पर खासतौर पर अलर्ट रहने के साथ पंचायत चुनाव में भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed