फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chehallum: Youth demonstrated spitting, fired balls of fire from mouth

चेहल्लुम : युवाओं ने किया पट्टेबाजी का प्रदर्शन, मुंह से निकाले आग के गोले

Thu, 14 Sep 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chehallum: Youth demonstrated spitting, fired balls of fire from mouth
चेहल्लुम के मौके पर लोग मातम मनाते नजर आए वहीं एक युवक मुह में पेट्रोल भरकर आग छोड़ते हुए मातम
शाहजहांपुर। हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 जानशीनों की याद में चेहल्लुम पर ताजियेदारी का सिलसिला बुधवार को जारी रहा। शहर के मोहल्ला किला से ताजियों के जुलूस ने करबला की ओर कूच कर दिया है। इस दौरान पट्टेबाजी का प्रदर्शन और युवाओं के करतब आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

चेहल्लुम के चांद की 19 तारीख को ताजिये दीदार के लिए घरों के बाहर रखे गए। मोहल्लों में घुमाने के बाद करबला की ओर ताजियों का जुलूस चल दिया। बुधवार को मिशन तिराहे के आगे मोहल्ला किला स्थित गामा पहलवान का ताजिये ढोल-नगाड़ों के बीच पहुंच गए। शाम में पट्टेबाजी का प्रदर्शन किया गया। अखाड़ा के उस्ताद शाकिर खां के नेतृत्व में युवाओं ने अपने करतब दिखाएं। इस मौके पर बबलू खां, अल्ताफ खां, महबूब खां, शबनूर खां, रईस खां आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर ताजियों के जुलूस के चलते कई रूट पर यातायात बाधित हो गया। इसके चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed