फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheating of two and a half million Compromise in one lakh Five thousand bareilly police expenses

यूपी पुलिस का खेल: ढाई लाख की ठगी, एक लाख में कराया समझौता और पांच हजार खर्चा-पानी ले लिया

Tue, 03 Nov 2020 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 Nov 2020 01:22 AM IST
सार

  • कारोबार में घाटे से उबरने के लिए रिठौरा के तांत्रिक की मदद लेना भारी पड़ा रुद्रपुर के ट्रांसपोर्टर को 
  • भारी अनिष्ट का डर दिखाकर ठगा पैसा, तहरीर पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने कराया समझौता

विज्ञापन
Cheating of two and a half million Compromise in one lakh Five thousand bareilly police expenses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कारोबार में लगातार घाटे से परेशान रुद्रपुर के एक ट्रांसपोर्टर को रिठौरा के एक तांत्रिक की मदद लेना और ज्यादा भारी पड़ गया। तांत्रिक ने उसके घर में करोड़ों का धन दबे होने का ख्वाब दिखाया और उससे ढाई लाख रुपये और ठग लिए। गनीमत हुई कि घर में खुदाई करने से पहले ही ट्रांसपोर्टर को ठगी का एहसास हो गया, उसने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने 1.08 लाख रुपये में तांत्रिक से उसका समझौता करा दियाल हालांकि इसके बावजूद तांत्रिक ने उसे सिर्फ 75 हजार दिए और पांच हजार रुपये पुलिस का खर्च बता दिया।

विज्ञापन


रुद्रपुर के भदईपुरा मोहल्ले में रहने वाले ट्रांसपोर्टर सुनील रस्तोगी अब अपनी बाकी रकम और तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए दौड़भाग कर रहे हैं। सुनील के मुताबिक पिछले साल नवंबर में उन्हें कारोबार में बड़ा घाटा हुआ था। एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने रिठौरा के एक तांत्रिक से संपर्क किया तो वह एक साथी को लेकर उनके घर आ गया। घर में पूजा के नाम पर 11 हजार रुपये ऐंठ लिए। चार दिन बाद फिर लौटा, उन्हें बताया कि उनके घर में करोड़ों का धन गड़ा है। अगर उसे नहीं निकाला गया तो घर में किसी की मौत हो जाएगी। घबराए ट्रांसपोर्टर को तांत्रिक लगातार डराता रहा और उनसे कुल मिलाकर 2.70 लाख रुपये झटक लिए। 
विज्ञापन


इसी बीच तांत्रिक की बातों से सुनील को एहसास हो गया कि वह उनके साथ ठगी कर रहा है। इस पर उन्होंने 29 अक्तूबर को रिठौरा आकर पुलिस चौकी पर तहरीर दी। ट्रांसपोर्टर के मुताबिक चौकी प्रभारी ने तांत्रिक को बुलाया तो मगर 1.08 लाख में ही समझौता करा दिया। इसके बाद भी तांत्रिक ने उन्हें सिर्फ 75 हजार रुपये दिए। इसमें भी पांच हजार रुपये पुलिस खर्च बताकर काट लिए। अब पुलिस भी तांत्रिक पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली के कई नेताओं पर मेरे एहसान चाहूं तो टॉयलेट साफ करा सकता हूं
ठगी के शिकार हुए ट्रांसपोर्टर सुनील ने तांत्रिक के साथ फोन पर हुई बातचीत के कई ऑडियो भी वायरल किए हैं। इनमें तांत्रिक बरेली और रिठौरा के कई बड़े नेताओं का नाम लेकर उन्हें अपना मुरीद बता रहा है। यह भी कहा रहा है कि ये नेता उसके एहसानों से इतने ज्यादा दबे हुए हैं कि वह चाहे तो उन्हें बुलाकर अपना टॉयलेट तक साफ  करा सकता है। रिठौरा के पूर्व चेयरमैन के 25 साल पुरानी सियासत को भी उसने तहस-नहस कर दिया है। वह सुनील को यह कहकर भी डरा रहा है कि वह महाकाल का चेला है, उससे पंगा लिया तो उसके घर में गड़ा त्रिशूल उसे बर्बाद कर देगा। 


यह ठगी रिठौरा में नहीं की गई। ट्रांसपोर्टर ने लेनदेन की शिकायत की थी जिसके बाद दोनों पक्षों ने बैठकर समझौता कर लिया है। - पवन कुमार, रिठौरा चौकी प्रभारी

मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ट्रांसपोर्टर कोई लिखित शिकायत करेंगे तो साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed