फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheating of three lakhs on the pretext of getting a job in High Court

हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख की ठगी

Mon, 04 Oct 2021 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Cheating of three lakhs on the pretext of getting a job in High Court
बरेली। नेकपुर के अमित कुमार को हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बभिया के हरिओम पाराशरी और उसके साथियों ने तीन लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस मांगने पर घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। अदालत के आदेश पर एक नामजद आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नेकपुर के गिरीश कुमार का कहना है कि कैंट के बभिया गांव निवासी हरिओम पाराशरी उनका परिचित था जिसने जिक्र किया कि उसने अपने बेटे देश दीपक की हाईकोर्ट समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाई है। छह लाख रुपये खर्च करने पर वह उनके बेटे अमित की भी हाईकोर्ट में कंप्यूटर सहायक के पद पर नौकरी लगवा देगा। गिरीश ने उसकी बातों में आकर 18 जनवरी 2019 को पंजाब नेशनल बैंक से पांच लाख रुपये उसे आरटीजीएस कर दिए। एक लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन

इसके बाद काफी समय तक हरिओम आश्वासन देकर टालता रहा। उन्होंने रकम वापस मांगी बमुश्किल एक लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया। हरिओम ने इसके बाद कई बार में तीन लाख रुपये वापस कर दिए लेकिन बाकी रकम नहीं दी। दो अगस्त 2021 उन्होंने थाना सुभाषनगर में तहरीर दी तो हरिओम ने पुलिस के सामने बाकी रकम लौटाने का वादा किया लेकिन दस अगस्त को तीन-चार साथियों के साथ घर में घुस आया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर थाना सुभाषनगर में हरिओम समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed