फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheating of lakhs of rupees on the pretext of getting a job at the airport

एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी

Sat, 11 Dec 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs of rupees on the pretext of getting a job at the airport
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
पीड़ितों ने कोतवाली में की शिकायत, मामले की जांच शुरू
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी
बरेली। एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक ठग ने तीन लोगों से लाखों रुपये एेंठ लिए। सालों बीतने के बावजूद नौकरी नहीं मिली तो लोगों ने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। इस मामले में कोतवाली में शिकायत की गई है।
प्रेमनगर में बांके की छावनी में रहने वाली अतेश देवी ने कोतवाली में दी शिकायत में कहा है कि वह एक निजी अस्पताल में काम करती हैं। अस्पताल में अक्सर आने वाले उनके एक परिचित ने वर्ष 2017 में बताया कि उसके एयरफोर्स अफसरों से अच्छे संबंध हैं। वह उनके बेटे की एयरपोर्ट पर नौकरी लगवा सकता है। रुपये किस्तों में अदा करने की बात कही तो वह उसके झांसे में आ गईं। फिर आरोपी ने तीन किस्तों में उनसे 85 हजार रुपये ले लिए। बाकी रुपये नौकरी लगने के बाद देने को कहा। काफी समय बीतने पर भी बेटे की नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा और फिर उनके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

भाई-बहन को भी चूना लगाया
ठग ने बांके की छावनी में रहने वाली अनुराधा सिंह और उनके भाई रोहित को भी एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी की। वर्ष 2018 में छह किस्तों में अनुराधा से 90 हजार रुपये की ठगी की गई। इसी तरह उनके भाई की नौकरी लगवाने के नाम पर भी रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर रुपये वापस करने का आश्वासन देकर 50 हजार का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed