फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheating of eight lakh rupees on the pretext of job in NCERT

Bareilly News: एनसीईआरटी में सर्वेयर की नौकरी के बहाने आठ लाख की ठगी

Fri, 24 May 2024 05:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Cheating of eight lakh rupees on the pretext of job in NCERT
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। एक युवक ने बारादरी थाने में दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एनसीईआरटी में सर्वेयर बनाने के नाम पर इन लोगों ने उससे आठ लाख रुपये ठग लिए।
हरियाणा के जिला पानीपत हुडा सेक्टर निवासी फरमान की बहन तबस्सुम की शादी बारादरी के फाइक एन्क्लेव निवासी सरताज से हुई थी। इंटर पास फरमान अपने बहनोई के घर आता था। बहनोई के भई अशफाक टेलर हैं और उनकी दुकान आर्य समाज गली में है। फरमान बहनोई के भाई अशफाक की दुकान पर गया तो वहां उसकी मुलाकात शोएब अली और उसकी पत्नी खुशनुमा से हुई। दोनों ने शैक्षिक योग्यता पूछी और बताया कि उनकी पकड़ मुख्यमंत्री तक है। दोनों ने एनसीईआरटी में सर्वेयर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बदले दस लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

फरमान ने कई जगह से लोन लेकर और मां के जेवर गिरवी रखकर दोनों को आठ लाख रुपये दे दिए। इसमें कुछ रुपये नकद जबकि कुछ खाते में दिए गए। दोनों ने फर्जी नियुक्ति पत्र, आईकार्ड, वेतन स्लिप भेजी। जानकारी पर पता चला कि दोनों ने खुद ही फर्जी कागज बनाए और आठ लाख रुपये हड़प लिए। दोनों से रुपये लौटाने को कहा तो सुपारी देकर फरमान की हत्या कराने और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। शोएब ने आत्महत्या का नाटक रचकर जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed