{"_id":"61c0e5014335ac7bff3c18d9","slug":"cheating-by-chit-fund-company-bareilly-news-bly4698437113","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशकों के लाखों लेकर भागी चिटफंड कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशकों के लाखों लेकर भागी चिटफंड कंपनी
विज्ञापन
सीबीगंज। छोटी-छोटी बचत कर एकमुश्त मोटी रकम जुटाने का सपना दिखाकर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये जमा कराए गए। भुगतान करने की बारी आई तो कंपनी सारी रकम समेटकर फरार हो गई। मास्टरमाइंड ने कंपनी के कार्यालय में ताला लगा दिया और अपना घर भाई के हवाले कर गायब हो गया। इस मामले में थाना सीबीगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
सीबीगंज के गांव चंदपुर काजियान निवासी मोहम्मद हारून ने बताया कि दो साल पहले चंदपुर जोगियान गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें बीस-बीस रुपये जमा करके मोटी रकम दिलाने का सपना दिखाया। कहा, उसकी कंपनी छोटी-छोटी रकम जमा करने पर साल भर बाद उन्हें बढ़ोत्तरी के साथ रकम वापस करेगी। फायदे की बात पर वह उसके झांसे में आ गए और करीब दस हजार रुपये कई किस्तों में जमा कर दिए। उनकी तरह ही गांव के कई अन्य लोगों ने भी उसकी कंपनी में रुपये जमा किए। समय पूरा होने पर एक बार उसने रुपये वापस भी किए लेकिन दोबारा जमा किए रुपये वापस करने में आनाकानी करने लगा। जब वे लोग रुपये मांगने पहुंचे तो धमकी दी गई। बाद में वह घर छोड़कर भाग गया। गांव में उसके घर में उसका भाई रहता है और मिनी बाईपास स्थित ऑफिस में ताला लगा है।
एजेंट बनाकर लगाया चूना
मोहम्मद हारून ने बताया कि रुपयों की वसूली के लिए ठग ने सीबीगंज से लेकर बहेड़ी तक जगह-जगह एजेंट बनाकर उनके जरिये रुपये जमा कराए। उन्होंने भी कुछ लोगों के रुपये जमा कराए थे और अब वे लोग उनसे तकाजा कर रहे हैं।