{"_id":"66a81fbfaca9b9321606d1f4","slug":"cheated-of-rs-1050-lakh-by-promising-to-give-a-loan-of-rs-30-lakh-bareilly-news-c-4-bly1015-448824-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 30 लाख का लोन देने का वादा कर 10.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 30 लाख का लोन देने का वादा कर 10.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
बरेली। ठगों ने फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाले युवक को 30 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया और उससे 10.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। युवक ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कर्मचारी नगर केसर वाटिका कॉलोनी निवासी अभिनव गंगवार कचहरी पर फोटोस्टेट की दुकान चलाते हैं। मई में उनके पास एक अंजान नंबर से मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम ममता उत्तम कुमार पटेल बताया। उसने अपनी कंपनी ईयू फाइनेंस जयपुर के बारे में बताया। इसके दूसरे दिन एक और कॉल आई। कॉल पर जयपाल चौधरी और राजकुमार ने बात की। दोनों ने खुद को कंपनी का शेयर होल्डर जबकि दीपक ने कंपनी का कर्मचारी बताकर अभिनव से कई दिनों तक बात की। इन लोगों ने अभिनव को 30 लाख रुपये का लोन देने का झांसा दिया।
ठगों ने अभिनव को विश्वास दिलाया कि उनकी कंपनी पूरी ईमानदारी से व्यापार कर रही है। अभिनव ने इनके झांसे में आकर 30 लाख रुपये का लोन पास कराने के लिए कई बार में 10.50 लाख रुपये ठगों के खाते में जमा कर दिए। ठगों ने न तो अभिनव के रुपये लौटाए और न ही उसका लोन पास किया। एसएसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।