{"_id":"6716fc6b6a35b77e9d0f7a14","slug":"cheated-of-lakhs-of-rupees-by-getting-sim-ported-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101436-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिम पोर्ट कराकर लाखों रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिम पोर्ट कराकर लाखों रुपये ठगे
विज्ञापन
आंवला।
जन सुविधा केंद्र संचालक ने मोबाइल नंबर को पोर्ट कराकर दो लोगों के खिलाफ लाखों रुपये का चूना लगाने की शिकायत पुलिस से की है।
मोहल्ला ताड़गंज निवासी राजेश कुमार का रामनगर रोड पर जनसेवा केंद्र है। उन्होंने बताया कि 10 तारीख को दो लोग आए और उनके पेटीएम पर दस हजार रुपये ट्रांसफर कर नकदी मांगने लगे। उन्होंने पेटीएम पर रुपये भेजने से मना भी किया और बताया कि पेटीएम एप में दिक्कत आ रही है। फिर भी आरोपी नहीं माने और उनके एक साथी ने पेटीएम ठीक करने के लिए मोबाइल फोन ले लिया। इसी दौरान आरोपियों ने उनके मोबाइल नंबर का पोर्ट नंबर व ईमेल आईडी हैक कर ली। पीड़ित ने बताया कि 16 तारीख को उनका सिमकार्ड पोर्ट कराकर बैंक खाते से 9500 व क्रेडिट कार्ड से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगी की जानकारी होने पर बैंक खाते पर रोक लगवाकर घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। संवाद